Tuesday, December 24, 2013

एक छोटी वॉक

ऑफिस में लड़को की आदत होती है , खाने के बाद वॉक करने की।   इसी बहाने किसी लड़की के पीछे पिछे चल लो , मस्ती करने की आदत होती है। खैर , इरादा शोषण का नहीं होता है , नेचुरल है बस।
एक दिन लडको ने एक नयी लड़की देखी , ऑफिस में एक दम नया।  और नयापन तो सभी को शुरू में अच्छा लगता है , तो हो लिए उसके पीछे।   पीछा ज़ारी था , लड़के अपने इंजीनियरिंग के दिनों को याद करने लगे , तभी लड़की अचानक आइसक्रीम की दूकान पर रुक गयी।
उसी कशमकश में , की अब क्या करें , लड़के भी रुक गए|  अब उसने एक कुल्फी आर्डर किया।   वैसे लड़को ने आजतक कोई भी आइसक्रीम उस दूकान पर खायी नहीं थी , सो उन्होंने भी कुल्फी आर्डर किया।
लड़की ने अपने पैसे दिए और आगे चली गयी,  लडको ने कुल्फी आइसक्रीम खाया और बस क्या, खाते रह गए, कुल्फी बहुत अच्छी थी  वही रुक गए |


अब वो वहां अक्सर जाते हैं , कुल्फी खाते है और किसी दूसरी लड़की का इंतज़ार करते हैं|


img courtesy :-http://funkyfatgirl.blogspot.in/



No comments: